परिचय
इत्मीनान से।
No Rush वास्तविक जगहों पर आधारित आवाज़ों को साथ जोड़कर बनाया गया ऐप है।
बारिश के बाद का जंगल।
दूर का समुद्र तट।
पेड़ों से गुज़रती हवा।
एक कमरा, जहाँ कुछ नहीं हो रहा।
यहाँ कुछ भी आपसे ध्यान नहीं माँगता।
कुछ भी आपसे आराम करने को नहीं कहता।
आप पाँच मिनट सुन सकते हैं,
या इसे पूरी दोपहर चलता छोड़ सकते हैं।
यह बस वहाँ है।
हर नई चीज़ के साथ बने रहने की ज़रूरत नहीं।
कुछ न कुछ नया आता रहता है।
एक नया ऐप।
एक नया गाना।
एक नई जगह।
देखने के लिए कुछ नया।
हम जो बनाते हैं, उसमें से ज़्यादातर चीज़ें हैरानी की हद तक जल्दी पुरानी पड़ जाती हैं।
लेकिन कुछ चीज़ें नहीं बदलतीं।
बारिश की आवाज़ आज भी वैसी ही है।
आग आज भी चटखती है।
हवा आज भी पेड़ों के बीच से गुज़रती है।
हज़ार साल पहले आग के पास बैठे किसी व्यक्ति को भी
यह आवाज़ जानी-पहचानी लगती।
हम ऐसा ही कुछ बनाना चाहते थे।
जिसके लिए आपको लगातार नई चीज़ें खोजते रहने की ज़रूरत न हो।
सुनने के लिए एक जगह।
No Rush आपकी हर गतिविधि के लिए अलग संगीत नहीं चुनता।
हम वास्तविक जगहों से शुरुआत करते हैं।
हम देखते हैं कि वहाँ कौन सी आवाज़ें सुनाई देती हैं,
वे एक-दूसरे के साथ कैसे सुनाई देती हैं,
दिन के अलग-अलग समय पर क्या सुनाई देता है,
और मौसम के साथ क्या बदलता है।
फिर उन आवाज़ों से ऐप में उस जगह का माहौल बनाते हैं।
ऐसी रिकॉर्डिंग की तरह नहीं, जिसे बैठकर ध्यान से सुनना पड़े।
ऐसी जगह की तरह, जिसकी आवाज़ें आप चलती छोड़ सकें।
प्रकृति में पंछी आपको सुनाने के लिए नहीं गाते।
बारिश आपके प्ले बटन दबाने से शुरू नहीं होती।
आप सुनें या न सुनें, दुनिया अपनी गति से चलती रहती है।
हम चाहते हैं कि No Rush में भी ऐसा ही महसूस हो।
यहाँ ध्यान देने का कोई दबाव नहीं।
अच्छी पृष्ठभूमि की आवाज़ में एक ख़ास बात होती है:
ध्यान से सुने बिना भी आपको उसके होने का एहसास रहता है।
जंगल का पंछी आपका मनोरंजन करने के लिए नहीं गाता।
उसकी आवाज़ घंटों आपके काम के साथ सुनाई दे सकती है।
जब कोई आवाज़ बार-बार आपका ध्यान खींचती है,
तो उसे सुनना भी एक और काम बन जाता है।
इसलिए हम सुनने वाले का ध्यान ज़बरदस्ती खींचने से बचते हैं।
कोई अचानक चौंकाने वाला बदलाव नहीं।
सुझावों की अंतहीन सूची नहीं।
वापस बुलाने वाली सूचनाएँ नहीं।
ध्यान लगाने या नींद के लक्ष्य पूरे करने का दबाव नहीं।
कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं।
एक ऐप जो चुपचाप साथ रहे।
ज़्यादातर ऐप आपसे कुछ करवाने के लिए बनाए जाते हैं।
खोलें।
कुछ करें।
कोई काम पूरा करें।
फिर लौटें।
No Rush को लगातार चलाने या बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
इसे चलता छोड़कर आप कुछ और कर सकते हैं।
काम करते समय।
पढ़ते समय।
कॉफ़ी पीते समय।
या कुछ भी न करते समय।
आपको ऐप पर लगातार ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है।
यह बस साथ में बजता रह सकता है।
मैं बनाने में समय लेता हूँ।
No Rush को एक व्यक्ति बनाता है।
मैं डिज़ाइन करता हूँ, कोड लिखता हूँ, जगहों के बारे में खोजता हूँ,
आवाज़ें चुनता और तैयार करता हूँ, और सबको साथ जोड़ता हूँ।
इस तरह हर जगह पर समय दे सकता हूँ,
हर आवाज़ और छोटी-छोटी बातों पर भी।
सिर्फ़ संख्या बढ़ाने के लिए बहुत कुछ बनाने के बजाय
मैं कुछ जगहों को अच्छी तरह तैयार करना पसंद करता हूँ।
No Rush में हर तरह की सुविधा होना ज़रूरी नहीं है।
बस ऐसा ऐप बने, जिसे आप लंबे समय तक सुनना चाहें।
न खाता, न दबाव।
No Rush को यह जानने की ज़रूरत नहीं कि आप कौन हैं।
रोज़ इस्तेमाल करने का सिलसिला बनाए रखने की गिनती नहीं।
वापस बुलाने वाली सूचनाएँ नहीं।
कोई फ़ीड नहीं।
कल फिर आने का दबाव नहीं।
अब तक आई सभी जगहें, पृथ्वी की भी और ख़ास जगहें भी, मुफ़्त हैं, और आगे भी मुफ़्त रहेंगी।
सशुल्क स्थान Lifetime Pass से खुलते हैं। इसका भुगतान केवल एक बार करना होता है।
No Rush को आगे कैसे बढ़ाएँ, इस पर अभी सोच रहे हैं।
ज़रूरी यह है कि इसे इस्तेमाल करना आसान रहे,
और आपको बार-बार वापस लाने के लिए दबाव न बनाया जाए।
जिसे अभी बना ही रहे हैं, उसके लिए पाँच साल की योजना तैयार होने का दिखावा नहीं करना चाहते।
एक और बात।
किसी जगह की आवाज़ें दस मिनट तक अच्छी लग सकती हैं,
लेकिन तीन घंटे बाद वही आवाज़ें थका सकती हैं।
इसे मैं अकेले ठीक से परख नहीं सकता।
इसलिए No Rush सुनते समय
अगर कुछ ठीक न लगे,
या कुछ ख़ास तौर पर अच्छा लगे,
तो मुझे बताएँ।
अगर आपको आवाज़ों, जगहों या डिज़ाइन में दिलचस्पी है,
या ऐसा ऐप बनाने में जिसे चुपचाप इस्तेमाल कर सकें,
तो आपसे सुनकर मुझे ख़ुशी होगी।
यहाँ हर नई चीज़ के साथ बने रहने की ज़रूरत नहीं है।